Thursday 14 November 2013

हल्की गुलाबी साड़ी
हल्की सी मुस्कायी
हल्की सी वो चली
हल्के से पास आयी

माथे बिँदी भी हल्की
हाथ का कँगन हल्का
कान मेँ झुमक हल्की
गले मेँ हार भी हल्का

हल्के से फूल खिला
हल्के से पास बैठी
हल्के से हाथ छुआ
हल्के से शरमायी
हल्के से उन्हेँ देखा
हल्के से दिल खोया
हल्के से प्यार हुआ

मन हल्का कर गयी
हल्की गुलाबी साड़ी