Thursday 14 November 2013

लाल लाल लहँगे मेँ लाली से बिटिया
चुन्नी उड़ाती चंचल सी तेरी बिटिया
आँचल मेँ सिमटे तेरी छुईमुई बिटिया
भाईया को छेड़ती प्यारी सी बिटिया
लक्ष्मी सी लागे मुझे तेरी वो बिटिया

जग करता इंतजार अपनी दिवाली का
रोज दिये घर मेँ जलाती वो बिटिया
भाईया संग पटाखे चलाती है बिटीया
खुशियोँ की फुलझरी फैलाती बिटिया

रोज दीवाली घर मनाती है बिटिया
रोज दीवाली घर मनाती है बिटिया